Sara Ali Khan ने शादी को लेकर दिया बड़ा ब्यान, बोलीं- सोच-समझकर सही इंसान का इंतजार कर रही हूं...

Edited By Updated: 18 May, 2026 06:11 PM

sara ali khan

Sara Ali Khan : हाल ही में सारा अली खान अपनी आने वाली मूवी पति पत्नी और वो दो को लेकर चर्चाओं में हैं। फिलहाल सारा अली खान अपनी आने वाली मूवी की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं।

Sara Ali Khan : हाल ही में सारा अली खान अपनी आने वाली मूवी पति पत्नी और वो दो को लेकर चर्चाओं में हैं। फिलहाल सारा अली खान अपनी आने वाली मूवी की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान किसी ने उनसे शादी के बारे में पूछा तो सारा ने जवाब दिया कि मैंने अपने आस-पास बहुत से घर टूटते हुए देखे हैं इस वजह से अभी में शादी नहीं करना चाहती। 

Sara Ali Khan

 अभी शादी नहीं करना चाहती सारा 
सारा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने बहुत सी गलत शादियां देखीं हैं और बहुत से लोगों का घर टूटते हुए देखा है। इसलिए मैं अपनी लाइफ को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। इसी के साथ सारा ने कहा कि कुछ लोग अकेलापन दूर करने के लिए शादी करते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अकेली हूँ। अगर शादी करूंगी तो सही समय पर और सही इंसान से। 

Sara Ali Khan

इसी के साथ उन्होंने अपने करियर को लेकर भी बात की। सारा ने कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा अपना करियर बनाना चाहती हैं। वो अपनी लाइफ में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री चाहती हैं जो उनको और उनके काम को पूरी तरह से समझे। 

माता-पिता की वजह से नहीं करना चाहती जल्दी शादी 
सैफ अली खान और अमृता सिंह का जब तलाक हुआ तब अमृता 33 साल की थी और सैफ 22 साल के। उस दौरान उनके दो बच्चे थे। अपने माता-पिता की शादी को देखते हुए वो अभी शादी करने से डरती हैं और अपनी जिंदगी में किसी खास व्यक्ति के आने का का वेट कर रही हैं। 

Sara Ali Khan

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!