Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Sep, 2026 01:51 PM

Salim Khan Award : दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री...
Salim Khan Award : दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने स्वीकार किया, जिन्होंने इस सम्मान और दर्शकों के प्यार के लिए बहुत आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए हेलेन ने कहा, "मैं सलीम साहब के लिए मिले इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं। वे आप सभी प्यारे लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं जो उन्हें फॉलो करते रहे हैं और उनका साथ देते रहे हैं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं और उन्होंने आप सभी को, पूरे महाराष्ट्र और भारत को भी अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।" पुरस्कार समारोह में मौजूद सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने पुरस्कार पाने वालों के बारे में जानकारी दी।
62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किए... यह वी. शांताराम की 125वीं जयंती है। इसलिए, वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष योगदान पुरस्कार तथा राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किए गए। पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेता-निर्देशक प्रसाद ओक को छत्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार मिला। उन्होंने मीडिया को बताया कि अनुभवी पटकथा लेखक सलीम खान को 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया गया। वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभादेवी के रवींद्र नाट्य मंदिर में रानी को यह अवॉर्ड दिया। अभिनेत्री ने राज कपूर के नाम पर बने अवॉर्ड को पाने के बारे में बात की और कहा कि अपने ही लोगों से मिली यह पहचान इस पल को और भी खास बनाती है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यही बात मेरे लिए इस पल को सचमुच खास बनाती है क्योंकि मुझे यह सम्मान अपने ही लोगों से और उस जगह से मिल रहा है जहां से मैं आती हूं। भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर जी के नाम पर बने अवॉर्ड को पाना अपने आप में बहुत सम्मान की बात है। और मुझे सचमुच उम्मीद है कि मैं इस सम्मान के काबिल साबित हो पाऊंगी।
रानी ने यह अवॉर्ड महाराष्ट्र और वहां की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को समर्पित किया इसलिए, गहरे आभार के साथ, मैं यह अवॉर्ड महाराष्ट्र को समर्पित करती हूं। वहां के लोगों को। वहाँ के कलाकारों को। वहाँ के टेक्नीशियनों को। वहाँ के फिल्म निर्माताओं को। पूरी फिल्म बिरादरी को जो इस खूबसूरत राज्य को अपना घर मानती है। और कहानीकारों की उन पीढ़ियों को जो हमसे पहले आईं और मुझ जैसी लड़की के लिए सपने देखना मुमकिन बनाया।