Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jul, 2026 01:24 PM

Sunita Ahuja : रियलिटी शो 'लॉक अप का दूसरा सीजन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शो में टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आते ही पूरा माहौल बदल दिया।
Sunita Ahuja : रियलिटी शो 'लॉक अप का दूसरा सीजन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शो में टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आते ही पूरा माहौल बदल दिया। श्रेष्ठा अय्यर के एलिमिनेशन के बाद आई शिल्पा ने आते ही अपनी मौजदूगी का असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि, घर में कदम रखते ही उनकी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई नोखझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिल्पा शिंदे की इस बात पर भड़कीं सुनीता ?
पूरी लड़ाई तब शुरू हुई जब शिल्पा शिंदे ने आते ही सुनीता की पर्सनल लाइफ के ऊपर कमेंट करना शुरू कर दिया। इसी के साथ शिल्पा ने सुनीता को कहा कि आप समझती हो कि आपको लोग बाहर बेबाक समझते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बल्कि आपको गलत कहा जाता है। आपके पति गोविंदा बॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार हैं, आप उनके बारे में उलटी-सीधी बातें करती हैं, ये सही नहीं है। लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं की आप गोविंदा के बारे में कुछ गलत बोलें।
यह सुनते ही सुनीता आग बबूला हो गईं और जवाब देते हुए कहा कि- "ज्यादा बकवास करने की जरूरत नहीं है. जो लोग बाहर बैठकर जज कर रहे हैं, पहले वो खुद को मेरी जगह रखकर देखें. जब तुम्हारे ऊपर यह सब गुजरेगा, तब समझ आएगा कि मैं ऐसा क्यों बोलती हूं."

मैं गोविंदा को मरते दम तक प्यार करुँगी
शिल्पा शिंदे के साथ हुई बहस के बाफ भी सुनीता आहूजा का गुसा कम नहीं हुआ। उन्होंने अपने साथ कंटेस्टेंट राम कपूर से बात करते नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने साफ़ शब्दों में कहा कि गोविंदा उनके पति हैं और उनके बारे में टिप्पणी करने का अधिकार किसी और को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा का माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा की अगर शिल्पा ने उनके परिवार को बीच में लाने की कोशिश की वो वह भी करारा जवाब देंगी।

इसी बातचीत के दौरान सुनीता ने अपने रिश्ते को लेकर एक भावुक बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि चाहे उनके पति के कई अफेयर क्यों न हों, इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वह गोविंदा का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी और जीवनभर उनसे प्यार करती रहेंगी।