एक्ट्रेस Sunita Rajwar का छलका दर्द, बोलीं- जब तक बड़े स्टार न बनो, सेट पर कोई नहीं पूछता...छोटे रोल वालों को करते हैं सब Ignore

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 03:43 PM

sunita rajwar reveal industry truth

Sunita Rajwar : लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है। शो के अब तक जितने भी सीजन आए हैं लोगों द्वारा उन्हें भरपूर प्यार मिला है और इसी वजह से दर्शक आने वाले सीजन के लिए भी बेताब बैठे हैं।

Sunita Rajwar : लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है। शो के अब तक जितने भी सीजन आए हैं लोगों द्वारा उन्हें भरपूर प्यार मिला है और इसी वजह से दर्शक आने वाले सीजन के लिए भी बेताब बैठे हैं। सीरीज में क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली Sunita Rajwar को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला और अब उन्होंने इंडस्ट्री की ऐसी बातें उजागर की जिनके बारे में कोई बात नहीं करता। 

Sunita Rajwar reveal industry truth

 रोल्स के हिसाब से मिलता है खाना 
अभिनेत्री सुनीता ने हाल ही में एक मनोरंजन जगत में मौजूद असामनता पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शूटिंग सेट पर लीड कलाकारों और कैरेक्टर आर्टिस्ट्स के बीच काफी फर्क किया जाता है। उनके अनुसार, मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों को बेहतर सुविधाएं, अलग स्टाफ और विशेष ध्यान दिया जाता है, जबकि छोटे या सीमित किरदार निभाने वाले कलाकारों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। 

 सुनीता राजवार के मुताबिक, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपने दमदार अभिनय से फिल्मों और वेब सीरीज को यादगार बनाते हैं लेकिन उन्हें उनकी म्हणत और प्रतिभा के अनुरूप पहचान नहीं मिल पाती। उनका मानना है कि सहायक या कैरेक्टर रोल निभाने वाले कलाकारों को अक्सर वह सम्मान नहीं दिया जाता जिसके वे हकदार हैं होते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में इन कलाकारों की अहमियत तब जाकर स्वीकार की जाती है, जब वे परेश रावल या अनुपम खेर जैसे बड़े और लोकप्रिय नाम बन जाते हैं। सुनीता के इस बयान ने मनोरंजन जगत में कलाकारों के बीच मौजूद असमानता और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा को फिर से तेज कर दिया है।

Sunita Rajwar reveal industry truth

इसी के साथ जतिन नेगी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कैरेक्टर आर्टिस्ट्स को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आपके काम के आधार पर आपको क्या मिलेगा यह तय किया जाता है। बड़े कलाकारों को चार-चार वैनिटी और मेकअप आर्टिस्ट मिलते हैं और छोटे कलाकारों को कहीं न कहीं एडज्सट करना पड़ता है। 
Sunita Rajwar reveal industry truth

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!