Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2026 06:28 PM

Surbhi Jyoti Maternity shoot : टेलेविज़न जगत की बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत अभीनेत्री सुरभि ज्योति जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, इन दिनों वो अपनी प्रेगनेंसी के सुनहरे सफर का भरपूर आनंद ले रही हैं।
Surbhi Jyoti Maternity shoot : टेलेविज़न जगत की बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत अभीनेत्री सुरभि ज्योति जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, इन दिनों वो अपनी प्रेगनेंसी के सुनहरे सफर का भरपूर आनंद ले रही हैं। साल 2024 के अंत में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सुमित सूरी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बांधने के बाद, सुरभि ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। अब जून 2026 में अपने पहले बच्चे के आगमान से ठीक पहले, उन्होंने एक बेहद आकर्षक और विंटेज थीम से जुड़ा मेटरनिटी फोटोशूट करवाया है। सोशल मीडिया पर आते ही उनकी इन तस्वीरों ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।
सुरभि ज्योति पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
इन तस्वीरों में आप देख सकते हो सुरभि ने डार्क चॉकलेट ब्राउन रंग की हॉल्टर-नेक मैक्सी ड्रेस पहनी है, जिस पर बड़े-बड़े सफेद पोल्का डॉट्स बने हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने गले में सफ़ेद मोतियों का एक भव्य मल्टी-लेयर हार पहना हुआ है।

वहीं अगर उनके हेयर स्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने बालों को एक करीने से बने विंटेज जूड़े में बांधा है और सिर पर ब्लैक नेट का रेट्रो फैंसिनेटर लगाया है।

काले रंग के जालीदार दस्ताने पहनकर जब उन्होंने अपने बालों को संवारा तो उनका ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा है।

सुरभि ज्योति का यह विंटेज लुक 1950 और 60 के दशक के सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाता है।

एक तस्वीर में सुरभि दोनों हाथ से अपने बेबी बम्प को बड़े लाड से थामे हुए हैं और सिर झुककर मुस्कुराते हुए अपने आने वाले बच्चे को महसूस कर रही हैं।

एक तस्वीर में सुरभि अपने पेट पर हाथ रखकर नीचे की और देख रही हैं और इस फोटो में उनका ग्लो साफ़ नजर आ रहा है।
