होम्बले फिल्म्स का ऐलान, पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में सूर्या और टी. जे. ज्ञानवेल पहली बार आएंगे साथ नजर

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 04:15 PM

suriya and gnanavel announce new film

इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या, एक्ट्रेस कायाडू लोहार और चर्चित निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल पहली बार एक साथ काम करते नजर आएंगे। विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म दमदार कहानी और भव्य विजन के साथ एक पैन-इंडिया सिनेमैटिक अनुभव देने...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। होम्बले फिल्म्स ने अपने अगले बड़े और महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या, एक्ट्रेस कायाडू लोहार और चर्चित निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल पहली बार एक साथ काम करते नजर आएंगे। विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म दमदार कहानी और भव्य विजन के साथ एक पैन-इंडिया सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।

सूर्या का दमदार कमबैक, दर्शकों में बढ़ा उत्साह
भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक सूर्या पिछले दो दशकों से अपनी शानदार परफॉर्मेंस और वर्सटाइल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दो नेशनल अवॉर्ड्स और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ जीत चुके सूर्या ने हमेशा कमर्शियल और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा है। उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

‘जय भीम’ फेम टी. जे. ज्ञानवेल फिर लाएंगे दमदार कहानी
इस फिल्म के निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म 'जय भीम' से पूरे देश में पहचान बनाई थी। यह फिल्म अपनी मजबूत कहानी, गहरी भावनाओं और सामाजिक संदेश के लिए सराही गई थी और IMDb इंडिया की टॉप रेटेड फिल्मों में शामिल रही। ज्ञानवेल को सामाजिक मुद्दों और मानवीय भावनाओं पर आधारित कहानियों के लिए जाना जाता है।

होम्बले फिल्म्स का बढ़ता सिनेमाई साम्राज्य
होम्बले फिल्म्स आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली प्रोडक्शन हाउस में से एक बन चुका है। 'KGF', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए इस बैनर ने पैन-इंडिया सिनेमा को नई पहचान दी है। कंपनी लगातार ऐसी कहानियों को बढ़ावा देती रही है जो हर भाषा और क्षेत्र के दर्शकों से जुड़ सकें।

मेकर्स का बयान और भव्य शुरुआत
होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागांदुर ने कहा, “जब जुनून और एक जैसी सोच वाले लोग साथ आते हैं, तो एक खास फिल्म बनती है। सूर्या और टी. जे. ज्ञानवेल के साथ यह सहयोग एक ऐसी कहानी लाने का प्रयास है जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सके।”

टेक्निकल टीम और भव्य मुहूर्त पूजा
इस फिल्म की टेक्निकल टीम भी बेहद मजबूत है। इसमें म्यूजिक के लिए साई अभ्यंकर, सिनेमैटोग्राफी के लिए एस. आर. काथिर, प्रोडक्शन डिजाइन के लिए के. काथिर और एडिटिंग के लिए फिलोमिन राज शामिल हैं।
फिल्म की शुरुआत 29 जून 2026 को चेन्नई के पार्क हयात होटल में भव्य मुहूर्त पूजा के साथ की गई, जिसमें फिल्म की पूरी टीम और इंडस्ट्री के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए।

पैन-इंडिया सिनेमा में नई उम्मीद
एक दमदार अभिनेता, उभरती हुई प्रतिभा, विजनरी निर्देशक और सफल प्रोडक्शन हाउस का यह सहयोग भारतीय सिनेमा में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में बड़े पर्दे पर एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!