Aaj Ka Good Luck (5th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 07:45 AM

aaj ka good luck

Aaj Ka Good Luck (5th August 2026):  वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल हर दिन 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर दिनभर मिलने वाले शुभ अवसरों, सफलता के संकेत और सौभाग्य बढ़ाने वाले सरल उपाय बताए...

Aaj Ka Good Luck (5th August 2026):  वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल हर दिन 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर दिनभर मिलने वाले शुभ अवसरों, सफलता के संकेत और सौभाग्य बढ़ाने वाले सरल उपाय बताए जाते हैं। 5 अगस्त 2026 का दिन भी कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का गुडलक क्या है और दिन को अधिक शुभ एवं मंगलमय बनाने के लिए कौन-सा आसान धार्मिक उपाय करना लाभकारी है।

मेष- आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना मुश्किल है। अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे।
उपाय-  गंगा जल का छिड़काव अपने शरीर पर करें।

वृष- आज खुद के साथ समय व्यतीत करना बेहतरीन विकल्प है। लोगों से तनाव मिल सकता है। दिमाग की बजाय दिल से काम लेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। 
उपाय-  भगवान कार्तिकेय को इत्र चढ़ाएं।

मिथुन- आज परिवर्तन की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। जिस काम में हाथ डालने जा रहे हैं, वे सोना उगलेगा। बस अपने हाथों की मेहनत पर विश्वास रखना होगा।
उपाय-  हरे मूंग के दाने सिरहाने रखें।

कर्क- परिवार का सानिध्य मिलेगा, खुशहाल समय व्यतीत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय गुजारने का अवसर मिलेगा। 
उपाय- ॐ पद्मप्रबोदाय नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह- पारिवारिक आयोजन खर्चीले, लेकिन सुखद रहेंगे। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता को लेकर युवा उत्साहित रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। 
उपाय- गणेश जी को सुपारी भेंट करें।

कन्या- आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। 
उपाय-  तुलसी पर मीठा दूध चढ़ाएं।

तुला- आज विवाद सुलझाने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर सुधार के लिए कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रॉफ़ेशन में सफलता मिलेगी।
उपाय- घर में कपूर जलाएं।

वृश्चिक- आज जीवनसाथी से मिला सहयोग आपके जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है। बनायी गई योजनाएं साकार होगी। 
उपाय- हरे रंग की सब्जी खाएं।

धनु- आज नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। अनुसंधान से जुड़े लोग कामयाब होंगे। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा। 
उपाय-  शिवलय में मिश्री चढ़ाएं।

मकर- महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से कठीन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। 
उपाय-  किसी गरीब कन्या को 2रु का सिक्का भेंट करें।

कुंभ- आज किया गया परिश्रम सार्थक होगा। केवल खुद से मतलब रखें, किसी की बातों में न आएं। वाद-विवाद की स्थिति आपके हित में न होगी।
उपाय- किन्नर को कोई भी वस्तु उपहार में दें।

मीन- आज न चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। मांगने पर पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। नया जोखिम उठाने की बजाय चल रहे कार्यों पर ध्यान देने का समय है।
उपाय- हरे रंग के गोल फल छोटे बच्चों को खाने के लिए दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!