Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jun, 2026 02:10 PM

Taapsee Pannu : बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu ने हाल ही में अपने शरीर और फिटनेस को लेकर किये गए संघर्षो के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह फ्लैट टमी पाने को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती थीं और इसी वजह से उन्होंने खुद...
Taapsee Pannu : बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu ने हाल ही में अपने शरीर और फिटनेस को लेकर किये गए संघर्षो के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह फ्लैट टमी पाने को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती थीं और इसी वजह से उन्होंने खुद पर जरुरत से ज्यादा दवाब बना लिया था।
सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से ही फिट रहना पसंद है और बचपना से ही वो काफी मेहनत करती आई हैं लेकिन पेट के निचले हिस्से के मोटापे को लेकर हमेशा परेशान रहती थीं। इसे कम करने के लिए ही उन्होंने लगातार और बेहद कठिन वर्कआउट करना शुरू कर दिया। बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद उन्हें लगा कि शायद वो कुछ गलत कर रही हैं क्योकि जरुरत से ज्यादा की गई मेहनत भी अभी परेशानी में डाल देती है।
अभिनेत्री के मुताबिक, जब शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाला जाता है तो वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है। ऐसे में शरीर पानी को रोककर रखने लगता है, जिससे सूजन और फुलाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार लोग इसे सिर्फ फैट समझ लेते हैं, जबकि इसके पीछे अन्य शारीरिक कारण भी हो सकते हैं।
इसी के साथ तापसी ने बताया कि हर एक महिला का शरीर अलग होता है। जरूरी नहीं की सबका शरीर एक जैसा लगे। उन्होंने बताया कि उनको यह एक्सेप्ट करने में काफी टाइम लगा कि जैसे हो वैसे ही रहना चाहिए। शरीर में छोटा-मोटा बदलाव पूरी तरह से सामान्य है।
इसी के साथ तापसी पन्नू में लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि शरीर को फिट रखना जरुरी है लेकिन ज्यादा फिट होने के चक्कर में अपने शरीर पर ज्यादा दवाब न डालें। अपने शरीर को समझना, उसकी जरूरतों का सम्मान करना और खुद को स्वीकार करना ही असली फिटनेस और आत्मविश्वास की पहचान है।