अब सामने आया सच, Aamir Khan की शादी में क्यों नहीं आईं EX-पत्नियां Kiran Rao और Reena Dutta ? खुद दोस्त ने बताई सच्चाई

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 12:52 PM

aamir khan third marriage

Aamir Khan Third Marriage : 5 जुलाई को आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी कर ली है। घर में ही उन्होंने सिंपल तरीके से शादी की और बहुत कम लोग और खास मेहमान ही इस फंक्शन में शामिल हुए। उनकी शादी से ऐसी बहुत से खबरें आई थी कि उनकी एक्स पत्नियां...

Aamir Khan Third Marriage : 5 जुलाई को आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी कर ली है। घर में ही उन्होंने सिंपल तरीके से शादी की और बहुत कम लोग और खास मेहमान ही इस फंक्शन में शामिल हुए। उनकी शादी से ऐसी बहुत से खबरें आई थी कि उनकी एक्स पत्नियां भी आमिर खान की शादी में शामिल होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब लोगों में मन में ऐसे बहुत से सवाल है कि आखिर क्यों किरण और रीना ने इस फंक्शन में शिरकत नहीं की। 

Aamir Khan Third Marriage

आमिर खान के दोस्त ने बताई सच्चाई 
 एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान के दोस्त अमीन ने बताया कि जिस समय आमिर खान की शादी थी, उस दौरान उनकी एक्स पत्नी किरण यहां मौजूद नहीं थीं। 

रही बात अगर रीना की तो दोनों में किसी तरह का मतभेद नहीं है लेकिन आमिर खान को निजी स्पेस देने के लिए उन्होंने न आने का फैसला लिया। ऐसे खास अवसरों पर कई बार किसी को सहज महसूस कराने के लिए भी कुछ लोग जानबूझकर दूरी बनाए रखते हैं। 

उनके बीच आज भी है उनके बीच अच्छी दोस्ती 
इसी के साथ अमीन ने बताया कि आमिर खान आज भी दोनों एक्स पत्नियों के बहुत अच्छे दोस्त हैं।  उन्होंने कहा, ‘उनके बीच आज भी एक हेल्दी रिश्ता है। प्रोफेशनल तौर पर आज भी दोनों आमिर खान के साथ काम करती हैं। 

Aamir Khan Third Marriage

आमिर ने रीना का मुश्किल समय में साथ दिया था
इसी के साथ अमीन ने आमिर खान और रीना से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब रीना दत्ता के पिता का निधन हुआ था, तब आमिर खान ने तुरंत उनसे और करीम से संपर्क कर पूछा था कि वे किसी तरह की मदद कर सकते हैं या नहीं। उस समय रीना यात्रा पर थीं, इसलिए आमिर पूरे समय वहां मौजूद रहे और अंतिम संस्कार की सभी जरूरी व्यवस्थाओं में साथ निभाया। अमीन के मुताबिक, इस घटना से यह साफ होता है कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद आमिर ने अपनी जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं को हमेशा महत्व दिया।

आमिर ने कीं हैं तीन शादियां 
आपको बता दें कि आमिर खान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने रीना दत्ता के साथ शादी की थी और 2002 में तलाक ले लिया था। इसके बाद किरण राव के साथ उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की थी लेकिन 2021 में उनकी दूसरी शादी भी टूट गई। अब हाल ही में उन्होंने अपने घर में ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी कर ली है। 

Aamir Khan Third Marriage

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!