Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 May, 2026 10:00 AM

Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और यह आने वाले 12 दिन तक चलेगा। देश-विदेश से दुनियां के सितारें इस इवेंट में अपना जलवा बिखरेने आएंगे। पिछले दो दिनों से आलिया भट्ट का जादू कान में छाया हुआ था लेकिन अब तारा सुतरिया के...
Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और यह आने वाले 12 दिन तक चलेगा। देश-विदेश से दुनियां के सितारें इस इवेंट में अपना जलवा बिखरेने आएंगे। पिछले दो दिनों से आलिया भट्ट का जादू कान में छाया हुआ था लेकिन अब तारा सुतरिया के लुक को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहा है। इस वर्ष पहली बार तारा के कान में डेब्यू किया था। तो चलिए देखने हैं तारा सुतरिया का फुल लुक।
विंटेज लुक में छाया तारा का जादू
कान फिल्म फेस्टिवल के दुसरे दिन तारा सुतरिया का लुक देखें वाला था। बहुत ही विंटेज लुक में तारा ने कान फेस्टिवल में एंट्री दी। इस फेस्टिवल की फोटो तारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है साथ में लिखा है-Festival de Cannes में आमंत्रित होकर और Red Sea Film Foundation के 'Women in Cinema Gala' में सम्मानित होकर बेहद उत्साहित हूँ।

कल कुछ होगा स्पेशल
इसी के साथ तारा ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है कि, '' कल शाम कुछ बड़ा होने वाला है, बस जुड़े रहें।

तारा सुतारिया का अलग अंदाज
तारा के अपने पहले लुक के साथ तो सबको अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लिया है। अब देखना यह है कि गुरूवार को किस अंदाज में वो अपना जादू बिखरेंगी।
काले चश्मे ने दिया रॉयल लुक
तारा ने इन फोटोज में वाइट और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है और इसी के साथ काला चश्मा लगाया है। उनका यह अवतार पूरा विंटेज लुक दे रहा है।
