'टॉक्सिक' की दुनिया में प्यार और रहस्य का नया अध्याय, यश-तारा सुतारिया के 'मधोष' ने बढ़ाई उत्सुकता

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 02:58 PM

yash and tara sutaria madhosh unveils new chapter in the world of toxic

रॉकिंग स्टार यश और अभिनेत्री तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया गाना 'मधोष' रिलीज़ हो गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रॉकिंग स्टार यश और अभिनेत्री तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया गाना 'मधोष' रिलीज़ हो गया है। फिल्म की कहानी की परतों को धीरे-धीरे सामने ला रहे इस गाने में दर्शकों को राया और रेबेका के रिश्ते की एक नई झलक देखने को मिलती है। इससे पहले रिलीज़ हुए गाने 'तबाही' में जहां यश और कियारा आडवाणी के किरदार के बीच रिश्ते की तीव्रता दिखाई गई थी, वहीं 'मधोष' राया और रेबेका के बीच सहज और खूबसूरत जुड़ाव को दर्शाता है।

राया-रेबेका के रिश्ते में नजर आई दोस्ती, प्यार और मस्ती
'मधोष' में यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री को बेहद खास अंदाज में पेश किया गया है। गाने में दोनों के बीच हंसी-मजाक, छोटी-छोटी बातचीत और भावनात्मक पलों के जरिए उनके रिश्ते की गर्मजोशी दिखाई गई है। एक अनोखे अंदाज में किया गया प्रपोजल और दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग राया और रेबेका के रिश्ते को अलग पहचान देती है। यह गाना यश के किरदार का एक हल्का-फुल्का और बेपरवाह पक्ष भी सामने लाता है।

फिल्म के दूसरे किरदारों की भी दिखी झलक
हालांकि 'मधोष' सिर्फ राया और रेबेका की कहानी तक सीमित नहीं है। गाने में यश और नयनतारा के किरदार के बीच विश्वास, समझ और एक साझा उद्देश्य की झलक भी देखने को मिलती है। वहीं यश और कियारा आडवाणी के किरदार के बीच नजर आने वाली खामोश भावनाएं और गहरी नजरें कहानी में मौजूद जटिल रिश्तों की ओर इशारा करती हैं। फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण किरदारों की झलक भी इसकी कहानी को और रहस्यमयी बनाती है।

26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
यश द्वारा लिखित, निर्मित और अभिनीत 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट की गई है और हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में डब होकर 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!