‘द पैराडाइज’ के दूसरे गाने में नानी संग कीर्ति सुरेश की एंट्री, शेयर की खास तस्वीर

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 03:16 PM

the paradise nani keerthy suresh second song

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ के दूसरे गाने में कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने नानी के साथ तस्वीर शेयर कर गाने को लेकर खास कैप्शन लिखा है। फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के टीजर, पोस्टर्स और पहले गाने ‘आया शेर’ को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। अब फिल्म के दूसरे खास गाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है, जिसमें नानी के साथ कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।

कीर्ति सुरेश ने शेयर की नानी के साथ तस्वीर
कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर गाने के सेट से नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह नानी की पोनीटेल पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म की कहानी में नानी के इस लुक और पोनीटेल का खास महत्व बताया जा रहा है।

तस्वीर शेयर करते हुए कीर्ति सुरेश ने मजेदार अंदाज में लिखा, “जब तुम उसके बालों को छूते हो, तो वो आग बबूला हो जाता है।” उनके इस पोस्ट ने फिल्म के दूसरे गाने को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘आया शेर’ को मिल चुका है जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘द पैराडाइज’ का पहला गाना ‘आया शेर’ पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी हासिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है।

इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स बनाई जा चुकी हैं और फैंस नानी के लुक और उनके हुकस्टेप को भी रीक्रिएट कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट को मिल रही प्रतिक्रिया से साफ है कि दर्शकों के बीच ‘द पैराडाइज’ को लेकर काफी उत्साह है।

बड़े ग्लोबल स्केल पर रिलीज होगी फिल्म
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को बड़े ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की भी तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। नानी की दमदार मौजूदगी, कीर्ति सुरेश की एंट्री और श्रीकांत ओडेला के अलग विजन के चलते ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!