‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का दमदार टीज़र रिलीज, मनोज बाजपेयी निभाएंगे आरबीआई गवर्नर का किरदार

Edited By Updated: 07 May, 2026 01:25 PM

the silent savior governor powerful teaser released

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का पोस्टर सामने आने के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का पोस्टर सामने आने के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। अब मेकर्स ने इसका दमदार टीज़र भी रिलीज कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीज़र में एक गंभीर और प्रभावशाली कहानी की झलक देखने को मिलती है, जो देश के आर्थिक इतिहास के एक अहम दौर को पर्दे पर लाने वाली है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म की कहानी
‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, जो 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट यानी इकोनॉमिक मेल्टडाउन की कहानी को दिखाती है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक आरबीआई गवर्नर के किरदार में नजर आएंगे, जो देश को आर्थिक संकट से उबारने की कोशिश करता है। यह किरदार उनके अब तक के निभाए गए रोल्स से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)

विपुल अमृतलाल शाह और चिन्मय मांडलेकर की दमदार जोड़ी
फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता-निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है।

अमित त्रिवेदी का संगीत, जावेद अख्तर के बोल
फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ एक राजनीतिक या आर्थिक ड्रामा नहीं होगी, बल्कि देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शकों के सामने लाने का प्रयास करेगी। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!