KYC के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; RBI ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 05:47 AM

your bank account may be emptied in the name of kyc

आज के डिजिटल युग में साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में, फर्जी KYC (Know Your Customer) अपडेट के नाम पर लोगों को ठगने का एक नया पैंतरा सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस संबंध में...

नई दिल्ली: आज के डिजिटल युग में साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामले में, फर्जी KYC (Know Your Customer) अपडेट के नाम पर लोगों को ठगने का एक नया पैंतरा सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस संबंध में देशवासियों को आगाह करते हुए विशेष अलर्ट जारी किया है।

कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?
साइबर ठग सबसे पहले ग्राहकों को SMS या व्हाट्सऐप पर एक चेतावनी भरा मैसेज भेजते हैं,। इस मैसेज में दावा किया जाता है कि यदि आपने तुरंत अपना KYC अपडेट नहीं किया, तो आपका बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा। अक्सर लोग इस चेतावनी से घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे मैसेज में दिए गए फर्जी लिंक पर क्लिक कर देते हैं।

एक क्लिक और खाता साफ
जैसे ही कोई व्यक्ति उस फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक नकली बैंक वेबसाइट पर भेज दिया जाता है। वहां KYC के नाम पर आपसे बैंक खाता नंबर, OTP, PIN या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। यह जानकारी मिलते ही साइबर अपराधी तुरंत आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं जिससे आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

RBI ने बताए बचाव के 3 मंत्र:
रुकें, सोचें और सावधानी बरतें रिजर्व बैंक ने इस फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को तीन चरणों वाली सलाह दी है:

  1. रुकें: यदि कोई मैसेज आप पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव डाल रहा है, तो रुकें और घबराएं नहीं। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
  2. सोचें: हमेशा याद रखें कि बैंक कभी भी KYC अपडेट करने के लिए मैसेज पर लिंक भेजकर जानकारी नहीं मांगते। किसी भी सूचना की पुष्टि केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बैंक शाखा पर जाकर ही करें।
  3. सावधानी बरतें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP या बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

गलती होने पर क्या करें?
यदि आपको ऐसा संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो उसे नजरअंदाज करें और इसकी जानकारी सीधे अपने बैंक को दें। यदि आपने गलती से किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है या अपनी जानकारी साझा कर दी है तो बिना देरी किए तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!