The Vvaan Review: हॉरर, फैंटेसी और आस्था का शानदार संगम, कहानी में दिखता है अलग अंदाज

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 03:30 PM

the vvaan movie hindi review

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म द वन

फिल्म: द वन (The Vvaan - Force of the Forrest)
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), तम्मना भाटिया (Tamannaah Bhatia), मनीष पॉल (Maniesh Paul), अनुप सोनी (Anup Soni), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)
निर्देशक:  दीपक कुमार मिश्रा 
रेटिंग: 3.5*

The Vvaan: लोककथा, फैंटेसी, हॉरर और आस्था को मिलाकर बनाई गई ‘द वन’ एक रहस्यमयी दुनिया की कहानी है। फिल्म में जंगल, वन देवी और ‘भुट्टका’ नाम की अंधेरी शक्तियों को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है और इसमें एक ऐसी दुनिया दिखाने की कोशिश की गई है, जो आम हॉरर फिल्मों से थोड़ी अलग नजर आती है। आइए जानते है कैसी है फिल्म।

कहानी
कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नास्तिक है और छठ पूजा की छुट्टी में गोवा घूमने का प्लान बना रहा होता है। लेकिन काम के सिलसिले में उसे एक गांव जाना पड़ता है। यहां पहुंचने के बाद वह एक प्रतिबंधित जंगल, वन देवी और रहस्यमयी शक्तियों के बीच फंस जाता है।

कहानी आगे बढ़ने के साथ उसके अतीत और जंगल के बीच कनेक्शन सामने आने लगते हैं। पुनर्जन्म और पिछले जन्म से जुड़े संकेत भी कहानी में दिलचस्पी पैदा करते हैं। 

एक्टिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में अच्छे लगते हैं और अपने किरदार को थोड़ा नैचुरल और थोड़ा गंभीर दोनों तरीके से संभालते हैं, उनका हीरो वाला अंदाज से उन पर जंच रहा है। तमन्ना भाटिया का स्क्रीनटाइम ज्यादा नहीं है, लेकिन वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं और स्क्रीन पर अच्छी लगती हैं। अनुप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। सभी कलाकार कहानी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। मनीष पॉल का फनी अंदाज फिल्म को मनोरंजक बनाता है।


निर्देशन
निर्देशन फिल्म की खास खूबियों में शामिल है। कहानी का आइडिया दिलचस्प है और जंगल व वन देवी की रहस्यमयी दुनिया को निर्देशक ने अलग माहौल के साथ पेश करने की कोशिश की है। शुरुआत में कहानी को विस्तार से स्थापित किया जाता है, जिससे दर्शक किरदारों और माहौल से जुड़ पाते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य और रोमांच भी गहराता जाता है। खासकर दूसरे हाफ में आने वाले ट्विस्ट फिल्म की दिलचस्पी बढ़ाते हैं और कहानी को एक नई दिशा देते हैं। हॉरर, फैंटेसी और आस्था का मेल फिल्म को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करता है।

VFX भी फिल्म को पूरी तरह सपोर्ट करता। कई जगह विजुअल्स उम्मीद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं लगते। कुल मिलाकर, ‘द वन’ की कहानी और कॉन्सेप्ट में दम है, दूसरे हाफ के ट्विस्ट और छठ पर्व से जुड़े सीक्वेंस अच्छे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!