Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 May, 2026 06:43 PM

Varun Dhawan Birthday : जहां एक तरफ बड़े-बड़े एक्टर पार्टी कर के अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते तो वहीं दूसरी तरफ Varun Dhawan ने अपना बर्थडे बहुत ही सिंपल तरीके से मनाया है। वरुण ने इस बार अपना जन्मदिन गोवा के एक पशु आश्रय में बिताया, जहां उन्होंने...
Varun Dhawan Birthday : जहां एक तरफ बड़े-बड़े एक्टर पार्टी कर के अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते तो वहीं दूसरी तरफ Varun Dhawan ने अपना बर्थडे बहुत ही सिंपल तरीके से मनाया है। वरुण ने इस बार अपना जन्मदिन गोवा के एक पशु आश्रय में बिताया, जहां उन्होंने गायों, पक्षियों और अन्य जानवरों के साथ समय बिताया और उन्हें खाना खिलाया।
इस मौके पर उनकी बेटी और पत्नी दोनों वहीं मौजूद थीं। गौ सेवा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की जहां से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है। एक मजेदार पल में उनके कंधे पर बैठा पक्षी भी वीडियो में देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
अपनी वीडियो के साथ वरुण ने एक कैप्शन भी लिखा- On my birthday I was lucky to visit this animal shelter. Please pay a visit and meet these beautiful animals when u get the time
इस वीडियो में उनका अर्थ यह है कि ज्यादा से ज्यादा अपना समय बेजुबानों के संग बिताएं और उनकी सेवा करें। खुशी सिर्फ पार्टी में नहीं, बल्कि दूसरों के साथ सुकून के पल बांटने में भी मिलती है।
Varun Dhawan वर्कफ्रंट
Varun Dhawan के काम की बात की जाए तो 5 जून को उनकी फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली है। इस मूवी के निर्देशक खुद उनके पिता ही हैं। वरुण के साथ इसमें Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी दिखाई देंगी।