Edited By Mansi,Updated: 10 Jul, 2026 04:25 PM

वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले वीर हिरानी ने अपने सहज और आत्मविश्वास से भरे अभिनय से यह साबित करने की कोशिश की है कि वह सिर्फ स्टार किड की पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहते।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले साल 'सैयारा' से अहान पांडे के डेब्यू ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों ने साल के यादगार डेब्यू में शामिल किया था। अब इस साल मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने अपनी पहली स्क्रीन अपीयरेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पहले ही प्रोजेक्ट में दिखा आत्मविश्वास
वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले वीर हिरानी ने अपने सहज और आत्मविश्वास से भरे अभिनय से यह साबित करने की कोशिश की है कि वह सिर्फ स्टार किड की पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहते। उनके अभिनय में सादगी और नेचुरल एक्सप्रेशन नजर आते हैं, जो उनके किरदार को प्रभावशाली बनाते हैं।
सीनियर एक्टर्स के बीच भी बनाई अलग पहचान
'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी को अरशद वारसी और विक्रांत मैसी जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। इसके बावजूद उनकी स्क्रीन प्रेजेंस अलग नजर आती है। कई सीन्स में वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं और अपनी पहली ही सीरीज में अपनी क्षमता की झलक दिखाते हैं।
अहान पांडे के बाद वीर हिरानी की मजबूत शुरुआत
जहां 2024 में अहान पांडे के डेब्यू ने लोगों के बीच काफी उत्साह पैदा किया था, वहीं 2025 में वीर हिरानी भी अपनी पहली ही परफॉर्मेंस से चर्चा में आ गए हैं। उनकी एक्टिंग में आत्मविश्वास और ईमानदारी दिखाई देती है, जो उन्हें आने वाले समय के लिए एक संभावित प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में पेश करती है।
'प्रीतम एंड पेड्रो' में नजर आए अरशद वारसी और विक्रांत मैसी
3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई 'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। सीरीज के जरिए वीर हिरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे प्रोजेक्ट से की है, जिसमें उन्हें अनुभवी कलाकारों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।