सफर से शुरू हुई Love Story, मंदिर में लिए 7 फेरे, फिर एक दिन आई वो फोन कॉल जिसने...

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 02:08 PM

bengaluru tragic death of newlywed bride tanuja

बेंगलुरु के पास नेलमंगला इलाके से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां 31 वर्षीय एक महिला ने अपने पति से फोन पर हुई बहस के बाद कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गौरीबिदानूर के बीरम्मनहल्ली गांव की रहने वाली...

Suicide Case Bengaluru : बेंगलुरु के पास नेलमंगला इलाके से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां 31 वर्षीय एक महिला ने अपने पति से फोन पर हुई बहस के बाद कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गौरीबिदानूर के बीरम्मनहल्ली गांव की रहने वाली तनुजा के रूप में हुई है।

सफर से हुई थी प्यार की शुरुआत

तनुजा और येलहंका के मायाचंद्रा के रहने वाले रवींद्र की प्रेम कहानी की शुरुआत सफर से हुई थी। दोनों की मुलाकात काम पर आने-जाने के दौरान हुई थी। दैनिक सफर के दौरान शुरू हुई सामान्य बातचीत पहले गहरी दोस्ती और फिर अटूट प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धर्मस्थल में जाकर प्रेम विवाह (लव मैरिज) कर लिया।

शादी के बाद रवींद्र ने तनुजा के सामने एक बड़ी शर्त रखी। उसने कहा कि उसका परिवार इस अंतरजातीय या अचानक हुई शादी को स्वीकार नहीं करेगा। परिवार को मनाने के लिए समय मांगते हुए रवींद्र ने तनुजा को येलहंका में एक किराए का कमरा दिला दिया और खुद अपने माता-पिता के घर रहने लगा।

यह भी पढ़ें: दौड़ने के शौकीन हो जाएं सावधान, नकली वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी कर रहा 'Marathon Gang', ऐसे करें बचाव

एक फोन कॉल और टूट गए सारे सपने

तनुजा येलहंका के उस सूने कमरे में अकेले रहते हुए अक्सर डिप्रेशन (अवसाद) का शिकार होने लगी थी। तनुजा ने रवींद्र को फोन किया और उसे तुरंत मिलने के लिए बुलाया। रवींद्र ने परिवार के बीच होने की लाचारी जताते हुए तुरंत आने से मना कर दिया और अगली सुबह आने का वादा किया।

यह भी पढ़ें: Girlfriend के साथ होटल के कमरे में रुका हुआ था पति, 70 किलोमीटर तक पत्नी ने किया पीछा, फिर अचानक...

इस जवाब से आहत और खुद को बेहद अकेला महसूस करते हुए तनुजा ने गुस्से में अपना मोबाइल फोन पूरी तरह बंद कर लिया। रवींद्र के मोबाइल पर तनुजा का एक आखिरी मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मैंने जहर खा लिया है और मैं इस वक्त नेलमंगला के बसवनहल्ली में हूं। बदहवास रवींद्र तुरंत मौके पर पहुंचा और तनुजा को नेलमंगला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मनोवैज्ञानिकों और पुलिस के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक शादी के बाद भी समाज और परिवार के सामने अपनी पहचान न मिल पाने के कारण तनुजा गहरी असुरक्षा और अकेलेपन से जूझ रही थी। पति के तुरंत न आ पाने की बात को उसने अंतिम इनकार मान लिया और गुस्से में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!