Virat Kohli और Anushka का मुंबई के Versova में नया लग्जरी आशियाना, ₹18.29 में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 01:46 PM

virat kohli anushka sharma new flat

Virat Kohli and Anushka : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई में अपनी रियल एस्टेट निवेश सूची में एक और लग्जरी प्रॉपर्टी जोड़ ली है।

Virat Kohli and Anushka : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई में अपनी रियल एस्टेट निवेश सूची में एक और लग्जरी प्रॉपर्टी जोड़ ली है। दोनों में अँधेरी वेस्ट के वर्सोवा स्थित प्रतिष्ठित गोदरेज स्काईशोर प्रोजेक्ट में करीब ₹18.29 करोड़ की कीमत का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रेजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक यह फ्लैट शहर के प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो मुंबई के 
लग्जरी प्रॉपर्टी मार्केट में बढ़ती रूचि भी दर्शाता है। 

Virat Kohli Anushka Sharma new flat

 रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 2,644 वर्गफुट है। इसके साथ 316 वर्गफुट का  एक्सक्लूसिव स्पेस और तीन कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। दस्तावेजों के अनुसार यह सौदा करीब ₹69,159 प्रति वर्गफुट की दर से किया गया है। रियल स्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि वर्सोवा इलाके के घरों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से यह इलाका निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। 

21 जुलाई 2026 को हुआ रजिस्ट्रेशन 
प्रॉपर्टी से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक इस लग्जरी अपार्टमेंट की रजिस्ट्री 21 जुलाई 2026 को पूरी की गई थी। इस सौदे के लिए करीब ₹1.09 करोड़ की स्टांप ड्यूटी अदा की गई, जबकि  ₹30,000 रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर जमा किए गए। उपलब्ध दस्तावेज यह भी बताते हैं कि यह प्रॉपर्टी सीधे गोदरेज प्रॉपर्टी के आवासीय प्रोजेक्ट से खरीदी गई है। 

Virat Kohli Anushka Sharma new flat

विराट कोहली पहले भी कर चुके हैं बड़े निवेश
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी देश के कई शहरों में रियाल एस्टेट में निवेश कर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अलीबाग में भी एक प्रीमियम जमीन खरीदी थी। अब वर्सोवा में खरीदा गया यह आलीशान अपार्टमेंट  उनके लगातार बढ़ते प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो  का एक और बड़ा और महत्वपूर्ण निवेश माना जा रहा है।

Virat Kohli Anushka Sharma new flat

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!