Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jul, 2026 04:01 PM

Zeenat Aman : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितनी अपने समय में दिखती थीं। बॉलीवुड की गलियों में जीनत की खूबसूरती के चर्चे हुए करते थे। हर कोई व्यक्ति जीनत की खूबसूरती और अदाकारी का दीवाना था।
Zeenat Aman : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितनी अपने समय में दिखती थीं। बॉलीवुड की गलियों में जीनत की खूबसूरती के चर्चे हुए करते थे। हर कोई व्यक्ति जीनत की खूबसूरती और अदाकारी का दीवाना था। हाल ही में जीनत अमान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जैसी इंडस्ट्री आप लोगों को बाहर से दिखती है, वैसी अंदर से बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में हर समय उनसे सिर्फ क्लीवेज दिखाने की डिमांड की जाती थी।
जीनत अमान में बताया बॉलीवुड का काला सच
हाल ही में हुए यूट्यूब में एक इंटरव्यू के दौरान जीनत में अपने करियर जीवन से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं। जीनत ने खुलासा किया कि जैसी मैं टीवी में दिखती हूँ, असल में मैं उससे बहुत अलग हूं। उन्होंने बताया कि हमेशा से मेरे साथ सेक्स सिंबल का टैग जुड़ा रहा। जो मुझसे मिलता था, वो यही कहता था कि जैसा हमने सोचा था आप उससे बिल्कुल अलग हो।
क्लीवेज दिखाने की जाती थी डिमांड
इसे के साथ जीनत ने बताया कि किसी को भी इस बात से दिलचस्पी नहीं थी मैं कैसी हूं, मेरा काम कैसा है। इंडस्ट्री के लोगो को बस मुझसे मेरा डांस। गाना और बारिश में भीगने वाले सीन ही चाहिए थे। मेरे निर्माता हमेशा से मुझसे बस ग्लैमर की ही उम्मीद करते थे। मुझसे हर बार बस यही डिमांड की जाती थी कि ज्यादा क्लीवेज दिखाऊ और बैक एक्सपोज करूं।

ऐसा था जीनत अमान का करियर
1970 और 1980 के दशक जीनत अमान का नाम बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक था। इससे पहले 1970 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। जीनत अमान ने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी जैसे कि सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन, यादों की बारात, हरे रामा हरे कृष्णा, कुर्बानी।
आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था और लोगों द्वारा उनको खूब प्यार मिला।
जीनत अमान का वर्क फ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म बन टिक्की में दिखाई देंगी। उनके साथ शबाना आजमी भी मुख्य किरदार निभाएंगी।
