Edited By ,Updated: 12 Dec, 2015 05:13 PM

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने हाल ही में वन A9 को भारत में लांच किया था। इसी के साथ कंपनी ने डिजायर 828 स्मार्टफोन का भी प्रदर्शन किया था।
नई दिल्लीः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने हाल ही में वन A9 को भारत में लांच किया था। इसी के साथ कंपनी ने डिजायर 828 स्मार्टफोन का भी प्रदर्शन किया था। लांच के वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि यह फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज इसकी उपलब्धता और कीमत की घोषणा कर दी गई है। 14 दिसंबर दोपहर 12 बजे से एचटीसी डिजायर 828 एक्सक्लूसिवली ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में यह फोन इस फोन की कीमत 19,990 रुपए है।
एचटीसी डिजायर 828 के तकनीक पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच का फुलच एचडी डिसप्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन को मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2GB रैम मैमोरी और 16GB इंटरनल मैमोरी दी गई है। एचटीसी के अन्य महंगे फोन की तरह इसमें भी 2टीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800MAh की बैटरी दी गई है। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी देखने को मिलेगा। एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप आधारित इस फोन में आपको एचटीसी सेंस यूआई 6.0 देखने को मिलेगा जो इसे साधारण एंड्रॉयड फोन से अलग बनाता है।