Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2026 07:49 AM

Aaj Ka Good Luck (19th June 2026): 19 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। यदि आप अपने दिन को अधिक सफल, सकारात्मक और भाग्यशाली बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार बताए गए गुडलक उपाय अवश्य...
Aaj Ka Good Luck (19th June 2026): 19 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। यदि आप अपने दिन को अधिक सफल, सकारात्मक और भाग्यशाली बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार बताए गए गुडलक उपाय अवश्य करें।
मेष- आज भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं।
वृष- आप जिनसे मिलने जा रहे हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। अटका धन मिल सकता हैं। समय पर कार्य पूरा करने के चक्कर में सेहत बिगड़ने का डर है।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
मिथुन- आज उतना काम करें, जितना आपका शरीर इजाजत दे। मन में जो बात है उसे कह दें, संदेह दूर होगा। दिल की बीत दिल में रखने से खुद का नुकसान करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें।
कर्क- अचानक जरुरी कार्य आने से बाहर जाना पड़ सकता है। नए सौदे मिलेंगे। किसी के बहकावे में आकर किसी भी कागज पर साइन न करें।
उपाय: ॐ आदित्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
सिंह- कोई भी कदम बिना विचार किए न उठाएं, शत्रु की नजर आप पर है। मित्रों की मदद करें, रिश्ते सुधरेंगे। साथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है।
उपाय: सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या- जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है। अपनी जिद पर नहीं अड़ें। जुबान में नरमी रखें और सिर में गर्मी रखने से बचें।
उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें।
तुला- पुराने मित्र मिलेंगे। जल्दबाजी में जरूरी कार्य भूलने से अधिकारी नाराज हो सकते है। यात्रा में परेशानी दूर होगी।
उपाय: सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।
वृश्चिक- परीक्षा में सफलता को लेकर चल रही चिंता से राहत मिलेगी। नए प्रस्तावों को आगे बढ़कर स्वीकारें, लाभ मिलेगा। मित्र से उपहार मिलेगा।
उपाय: छोटी बहन को धन की सहायता दें।
धनु- बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोलना पड़ सकता है लेकिन उससे किसी का नुकसान करने से बचना होगा।
उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।
मकर- निजी मामले सुलझेंगे और खुशियों के पल फिर से लौटेंगे। बजट बनाकर कोई भी काम करें अन्यथा बड़ों से डांट पड़ सकती है।
उपाय: मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।
कुंभ- आज आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। विरोधियों के कारण परेशानी होगी।
उपाय: जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।
मीन- अपनी गलती के लिए शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं, समय रहते संभल जाएं। विरोधियों से सावधान रहें। कार्ययोजना में बदलाव संभव हैं।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।