'दुनिया संसाधनों की नहीं, भरोसे के संकट से जूझ रही...', G7 समिट में बोले PM मोदी

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 07:55 PM

the world is grappling with a crisis of trust not resources pm modi said

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि भरोसे के संकट का सामना कर रही है। आउटरीच सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने समुद्री मार्गों की...

नेशनल डेस्क : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि भरोसे के संकट का सामना कर रही है। आउटरीच सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने हाल के क्षेत्रीय तनावों के बीच समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वैश्विक व्यापार को आगे बढ़ाने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को भारत की प्राथमिकता बताया।

ट्रंप बोले- हर कोई इंडिया से प्यार करता है
G7 बैठक के इतर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में उनका (इंडिया का) एक बहुत अच्छा दोस्त है...यहां हर कोई इंडिया से प्यार करता है और वे इस (PM नरेंद्र मोदी) इंसान की बहुत इज्ज़त करते हैं।"

हम भविष्य में किसी समय भारत जाएंगे
पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "...वह एक बहुत ही कठिन वार्ताकार हैं... आप इस आदमी को देखें। वह सबसे सुंदर दिखने वाला आदमी है। वह बहुत अच्छा दिखता है, एक देवदूत की तरह। लेकिन असल में, वह जितना टफ़ है, उतना ही किलर भी है।... लेकिन वह इतना अच्छा दिखता है। इसलिए वह आपको आश्चर्यचकित कर देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं। लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छा है। मैंने कहा कि वह बहुत सख्त है। वह एक सख्त व्यापारी है, और वह भारतीय लोगों से प्यार करता है, लेकिन वह अमेरिका से भी प्यार करता है। हमने ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' मनाया था। स्टेडियम भरा हुआ था... हम भविष्य में किसी समय भारत जाएंगे।
 

अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होगे
भारत-US डिफेंस रिश्तों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है...अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे...अगर कोई उस आदमी पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे...अगर उन पर हमला होता है और वह (PM मोदी) लीडर हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे। 

ज़ेलेंस्की संघ पीएम मोदी ने  मीटिंग की
 G7 समिट के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बाइलेटरल मीटिंग की।

बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्हें एक प्रभावी और दृढ़ वार्ताकार बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता में होर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके खुले और सुरक्षित बने रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयासों में समुद्री कर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!