Daily Horoscope: आज इन राशियों के जीवन में होगी नए अवसरों की आहट
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jun, 2026 07:51 AM

मेष : यत्न करने पर प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ पॉजिटिव रिजल्ट देगी, बड़े
मेष : यत्न करने पर प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ पॉजिटिव रिजल्ट देगी, बड़े लोगों में प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
वृष: किसी सज्जन मित्र की मदद आपके किसी उलझे काम को संवारने में हैल्पफुल हो सकती है, शत्रु कमजोर तथा तेजहीन रहेंगे।
मिथुन: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट तथा मैन पावर बाहर भिजवाने का काम करने वालों को उनकी कामकाजी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा।
कर्क : कारोबारी कामों की दशा बेहतर, यत्न करने पर कोई उलझा रुका कामकाजी काम सिरे चढ़ सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : सितारा नुकसान परेशानी देने तथा किसी न किसी प्रॉब्लम को उभारने वाला, अपने आपको पंगों से भी बचाकर रखें।
कन्या : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पेंट्स, चिकनाईदार तथा पैट्रोलियम वस्तुओं एवं सी-प्रोडक्टस का काम करने वालों की अर्थ दशा सुखद।
तुला: राज दरबार में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ बेहतरी होगी, मगर पांव फिसलने का डर रहेगा।
धनु : सितारा पेट के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान में अटैंटिव रहें, मन भी परेशान, अपसैट सा रहेगा।
मकर: व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी।
कुंभ: बढ़ता वैर विरोध आपको परेशान रखेगा, मन भी डरा-डरा तथा असमंजस में संलिप्त रहेगा।
मीन : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, अर्थ दशा भी बेहतर रहेगी।