WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चैटिंग होगी और भी सेफ, आ रहा है ये धांसू प्राइवेसी फीचर

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 05:04 PM

great news for whatsapp users chatting is about to get even safer this awesome

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे भेजे गए मैसेज पढ़ते ही कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

नेशनल डेस्क: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे भेजे गए मैसेज पढ़ते ही कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इस फीचर को “After Reading” नाम दिया गया है और यह खासतौर पर निजी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया जा रहा है।

क्या है नया “After Reading” फीचर?
इस फीचर के जरिए यूजर जो भी मैसेज भेजेगा, वह सामने वाले के पढ़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा। यानी अब यूजर यह तय कर सकेगा कि उसका मैसेज कितनी देर तक दिखाई दे और कब हट जाए। यह फीचर उन लोगों के लिए खास फायदेमंद होगा जो अपनी चैट को ज्यादा प्राइवेट रखना चाहते हैं।


कितनी देर में डिलीट होगा मैसेज?
अगर मैसेज पढ़ लिया गया, तो वह लगभग 15 मिनट के भीतर अपने आप डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो वह 24 घंटे के अंदर अपने आप हट जाएगा। इससे चैट लंबे समय तक सेव नहीं रहेगी और यूजर्स का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा।


छोटे टाइमर का मिलेगा नया विकल्प
WhatsApp इस फीचर के साथ छोटे टाइमर ऑप्शन पर भी काम कर रहा है। आने वाले समय में यूजर्स को 1 घंटे से लेकर 12 घंटे तक का टाइम सेट करने का विकल्प मिल सकता है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के टाइमर उपलब्ध हैं, लेकिन नए छोटे टाइमर से यूजर्स को और ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।


कैसे काम करेगा यह फीचर?
यूजर इस फीचर को किसी एक चैट या सभी चैट्स के लिए एक्टिव कर सकता है। फीचर ऑन करके भेजा गया मैसेज पहले सेंडर के चैट से 15 मिनट बाद हटेगा रिसीवर जब मैसेज पढ़ेगा, तो उसके चैट से भी 15 मिनट में डिलीट हो जाएगा अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो 24 घंटे में अपने आप हट जाएगा प्राइवेसी के लिए कितना फायदेमंद?

यह फीचर खासतौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए उपयोगी होगा, जैसे OTP, निजी बातचीत या ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी। इससे यह चिंता कम हो जाएगी कि मैसेज लंबे समय तक सेव रहेगा या उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

कब तक मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और Android बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे अपडेट के जरिए सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को एक नया स्तर देने वाला है और चैटिंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!