Aaj Ka Good Luck (15th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 10:37 AM

aaj ka good luck

मेष- आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होगा। फाइनेंसियल डील में असावधानी न बरतें। कागज ध्यान से पढ़ें।

मेष- आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होगा। फाइनेंसियल डील में असावधानी न बरतें। कागज ध्यान से पढ़ें। नौकरी और कारोबार में कुछ नया होगा।
उपाय- बरगद के पेड़ को छूकर नमस्कार करें।

वृष- आज अपने ज्ञान से सब कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होंगे।
उपाय- कागज़ पर चंदन से “ह्रीं” लिखकर पर्स में रखें।

मिथुन- आज का दिन बहुत बिजी रहने वाला है। कार्य की अधिकता से परिजनों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। पुश्तैनी संपत्ती से लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में बेहद सतर्क रहें।
उपाय- दूध और चावल की खीर का श्री विष्णु को भोग लगाएं।

कर्क- नया जोखिम उठाने की बजाय चल रहे कार्यों पर ध्यान देने का समय है। मांगने पर पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
उपाय- मूंग के दानो पर चंदन लगाकर तिजोरी में रखें।

सिंह- आज सामर्थ्य के अनुसार कार्य विस्तार करें, लाभ होगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे।
उपाय- माधवाय नमः मंत्र का जाप करें।

कन्या- किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। कारोबार में जल्दी की तो हानि होगी। साझेदारी में जारी टकराव दूर होगा।
उपाय- श्री विष्णु के मन्दिर जाएं।

तुला- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
उपाय-  आम के पत्ते का तोरण अपने घर अथवा कमरे के बाहर लगाएं।

वृश्चिक- पारिवारिक आयोजन खर्चीले, लेकिन सुखद रहेंगे। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता को लेकर युवा उत्साहित रहेंगे। 
उपाय-  लक्ष्मी मंदिर में सूखे आवंले चढ़ाएं।

धनु-  अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय-  किसी हरे पेड़ पर जीरे के दाने  चढ़ाएं।

मकर- कारोबार, नौकरी, पढ़ाई और आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। आज के दिन केवल अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना होगा।
उपाय-  किसी गरीब महिला को सेब दान करें।

कुंभ- आज आप वो सब कुछ हासिल कर लेंगे, जिसकी तमन्ना थी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। कमर दर्द से राहत मिलेगी।
उपाय-  शनि मंदिर में काले तिल का दान करें।

मीन- जिद्दी रवैया नुकसानदायी हो सकता है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। बनायी गई योजना साकार होगी। किसी से तनाव मिल सकता है।
उपाय- जायफल पर परफ्यूम छिड़क कर किसी पौधे पर चढ़ा दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!