Daily horoscope : आज इन राशियों के बदलेंगे हालात और होगी खुशियों की बरसात
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Aug, 2026 10:38 AM

मेष : शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मन
मेष : शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मन भी कुछ डरा-डरा तथा परेशान सा रहेगा।
वृष: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा उसके सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी फैमिली प्रॉब्लम को सुलझाने में मदद मिलेगी।
मिथुन: अदालत के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर पॉजिटिव नतीजा मिलने की आशा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कर्क : बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपके किसी काम को सुलझाने में अपना रोल निभा सकते हैं, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर शीत वस्तुएं परहेज के साथ इस्तेमाल करें।
तुला: ध्यान रखें कि उलझनों के कारण आपकी कोई बनी बनाई प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए, सफर भी न करें।
वृश्चिक: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी।
धनु : सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कामयाबी वाला समय, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
मकर: यत्न करने पर प्लानिंग प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी।
कुंभ: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना ठीक रहेगा, सफर भी टाल देना चाहिए।
मीन : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।