Edited By Radhika,Updated: 07 Jul, 2026 02:37 PM

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार और बेहतरीन बनाने के लिए एक शानदार फीचर पर काम कर रही है। इसके अनुसार अब यूजर्स को यह देखने के लिए किसी की चैट विंडो खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सामने वाला व्यक्ति ऑनलाइन है या नहीं। इंस्टाग्राम और...
गैजेट डेस्क: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार और बेहतरीन बनाने के लिए एक शानदार फीचर पर काम कर रही है। इसके अनुसार अब यूजर्स को यह देखने के लिए किसी की चैट विंडो खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सामने वाला व्यक्ति ऑनलाइन है या नहीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर की तरह व्हाट्सऐप पर भी एक्टिव यूजर्स के नाम के आगे एक Green Dot दिखाई देगा।
चैट ओपन करने का झंझट खत्म
व्हाट्सऐप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह फीचर कई सालों से मौजूद है। अब नए अपडेट के अनुसार अब यह ग्रीन डॉट यूजर के 'कॉन्टैक्ट इंफो पेज' यानि की प्रोफाइल फोटो पर टैप करने के बाद खुलने वाली स्क्रीन पर दिखाई देगा।

प्राइवेसी का रखा जाएगा पूरा ध्यान
कुछ लोगों को इस बात की चिंता होगी कि कई यूजर्स को अपनी प्राइवेसी की टेंशन हो सकती है, लेकिन व्हाट्सऐप ने इसका पूरा ख्याल रखा है। यह ग्रीन डॉट यूजर की Last Seen & Online सेटिंग का पूरा ध्यान रखेगा। इसके अलावा अगर आपने अपना ऑनलाइन स्टेटस हाइड किया हुआ है तो आपको दूसरे यूजर्स के नाम के आगे ग्रीन डॉट नहीं दिखेगा।
कब तक होगा रोलआउट?
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर पर अभी टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए मेटा की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक तारीख साझा नहीं गई। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि आईफोन यूजर्स को यह अपडेट एंड्रॉयड से थोड़ा पहले मिल सकता है।