Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Nov, 2026 07:55 PM

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे बरवाडीह-छिपादोहर रेल मार्ग पर हुई।
नेशनल डेस्क : झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे बरवाडीह-छिपादोहर रेल मार्ग पर हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी श्याम कुमार मंडल (26) और रामदेव मंडल (30) के रूप में हुई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), बरवाडीह के उपनिरीक्षक रामकुमार मिंज ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''दोनों एक निजी कंपनी के माध्यम से रेलवे की सिग्नल प्रणाली से जुड़े काम के लिए पटरियों के किनारे गड्ढे खोदने के काम में लगे थे। उनके अन्य साथी दोपहर का भोजन करने के लिए पहले ही जा चुके थे।
दोनों पटरियों के किनारे चल रहे थे और इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।'' उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरवाडीह पुलिस को सौंप दिया गया है। मिंज ने कहा कि मामले की जांच जारी है।