किआ सेल्टोस X लाइन भारत में लॉन्च, कीमत 17.79 लाख रुपए

Edited By Updated: 02 Sep, 2021 08:50 PM

kia seltos x line launched in india priced at rs 17 79 lakh

किआ सेल्टोस X लाइन टॉप ट्रिम को ऑफिशियल तौर पर बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 17.79 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने अपनी इस नई कार सेल्टोस X लाइन में कई सारे फीचर्स को अपडेट किया है। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई सारे...

ऑटो डेस्क : किआ सेल्टोस X लाइन टॉप ट्रिम को ऑफिशियल तौर पर बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 17.79 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने अपनी इस नई कार सेल्टोस X लाइन में कई सारे फीचर्स को अपडेट किया है। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे। मिड साइज SUV लाइनअप में ये गाड़ी कई दूसरे ब्रैंड्स को टक्कर देगी। X लाइन टॉप ट्रिम जिन गाड़ियों को टक्कर देगी उनमें हुंडई क्रेटा, एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, स्कोडा कुशैक और हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 है। इसके अलावा फॉक्सवैगन Taigun भी शामिल है। किआ की तरफ से भारत में जिस गाड़ी को सबसे पहले लॉन्च किया गया था वो थी सेल्टोस, इसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था। 

एक्सटीरियर अपडेट्स

किआ यहां सेल्टोस X लाइन में कई सारी विजुअल अपडेट्स दे रहा है। इसमें आपको एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर, फर्स्ट इन सेगमेंट 18 इंच क्रिस्टल कट मैट ग्राफिक एलॉय व्हील्स मिलते हैं।इसके अलावा आपको फॉग लैंप मिलता है, जो एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ आता है। वहीं साथ में फ्रंट स्किड प्लेट सन ऑरेंज एक्सेंट के साथ मिलते हैं। गाड़ी में पियानो ब्लैक टेलगेट गार्निश दी गई है। इसके अलावा आपको शार्क फिन एंटिना और पियानो ब्लैक ORVM मिलता है।

ट्रांसमिशन

किआ यहां सेल्टोस X लाइन को सिर्फ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में ही दे रहा है, जो स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल 1.4T-GDi और डीजल 1.5 CRDi VGT इंजन ऑप्शन के साथ आता है। जबकि इससे पहले आपको 7 स्पीड DCT यूनिट मिलता था जो 6 स्पीज ऑटोमेटिक ट्रांसमिसन बॉक्स के साथ आता था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!