भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फोल्डेबल 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Edited By Updated: 13 May, 2026 06:16 PM

motorola s new foldable 5g phone launched in india

Motorola ने भारतीय बाजार के लिए नया 5G फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी 'Razr' सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में Motorola Razr Fold पेश कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको 8.1-इंच का विशाल इंटरनल डिस्प्ले और 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।

Motorola Razr Fold: Motorola ने भारतीय बाजार के लिए नया 5G फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी 'Razr' सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में Motorola Razr Fold पेश कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको 8.1-इंच का विशाल इंटरनल डिस्प्ले और 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में- 

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

मोटोरोला ने इस प्रीमियम डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट्स और एक स्पेशल एडिशन में पेश किया है। पहला12GB + 256GB है, जिसकी कीमत ₹1,49,999 और दूसरा 16GB + 512GB को 1,59,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसके FIFA World Cup 26 कलेक्शन की कीमत1,69,999 रुपए है। इस फोन को खरीदने पर ग्राहक कुछ  चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस हासिल कर सकते है। इसके अलावा 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

<

>

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

 इसमें 6.6-इंच का कवर डिस्प्ले (165Hz) और 8.1-इंच का मुख्य 2K डिस्प्ले (120Hz) दिया गया है। इसकी ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जाती है, जो धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देती है। साथ ही इस फोन में आपको लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 16GB तक की RAM दी गई है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सुपरफास्ट बनाती है। 

कैमरा और बैटरीपैक

बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसी के साथ आपको पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा। सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP और अंदर 20MP का कैमरा है। पावर के लिए 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!