क्रेन गिरने से सिविल इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 09:27 PM

3 people including a civil engineer killed and 2 others injured in crane colla

आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में डीबीआर रोड स्थित श्री कन्वेंशन सेंटर के पास मंगलवार को एक विशालकाय क्रेन के गिर जाने से एक सिविल इंजीनियर और दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डीबीआर रोड पर एक निजी...

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में डीबीआर रोड स्थित श्री कन्वेंशन सेंटर के पास मंगलवार को एक विशालकाय क्रेन के गिर जाने से एक सिविल इंजीनियर और दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डीबीआर रोड पर एक निजी होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। जब ट्रैक पर रखी एक बड़ी क्रेन की मदद से काम किया जा रहा था, तभी क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई।

मृतकों की पहचान निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे सिविल इंजीनियर संदीप (34), ओडिशा निवासी राम राव (45) और चेंगाया (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी शवों को पोस्टमाटर्म के लिए रुइया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब निर्माण स्थल पर नींव के लिए खड्डे खोदे जा रहे थे। जमीन की मिट्टी ढीली होने के कारण वह ट्रक पलट गया जिस पर विशाल क्रेन टिकी हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप क्रेन सीधे नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!