Video : टेकऑफ के बाद अचानक आग के गोले में बदला रूसी बॉम्बर, हादसे में 6 लोगों की मौ'त

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 09:54 PM

russian bomber erupts in flames after takeoff killing 6 people

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र अमूर में मंगलवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद रूसी बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें क्रू के सात में से छह...

अमूर/मॉस्को: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र अमूर में मंगलवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद रूसी बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें क्रू के सात में से छह सदस्यों की मौत हो गई।

ट्रेनिंग फ्लाइट पर था Tu-95MS रणनीतिक बमवर्षक विमान
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परमाणु क्षमता से लैस इस रणनीतिक बमवर्षक विमान का इस्तेमाल नियमित सैन्य अभ्यासों के लिए किया जाता है। दुर्घटना के समय यह विमान बिना किसी गोला-बारूद (Ammunition) के अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

वीडियो में दिखा धुएं और आग का गुबार
सामने आए असत्यापित वीडियो फुटेज में Tu-95MS रणनीतिक बमवर्षक विमान के क्रैश होने के बाद दुर्घटनास्थल से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वीडियो की पृष्ठभूमि में धमाकों और कड़कने की तेज़ आवाज़ें भी सुनी जा सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!