हाथरस : गोवा कांग्रेस ने राहुल, प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया

Edited By Updated: 02 Oct, 2020 07:26 PM

pti goa story

पणजी, दो अक्टूबर (भाषा) गोवा कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। एक दिन पहले दोनों नेता उत्तरप्रदेश के हाथरस में...

पणजी, दो अक्टूबर (भाषा) गोवा कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। एक दिन पहले दोनों नेता उत्तरप्रदेश के हाथरस में सामूहिक बलात्कार और हत्या का शिकार बनी 19 वर्षीय दलित लड़की से मिलने जा रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया और कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया।


उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर थाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध भादंसं के साथ ही महामारी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया।


दलित किशोरी से 14 सितम्बर को चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई।


कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख गिरीश चोडानकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत सहित कई नेताओं ने यहां के मारगांव के लोहिया मैदान में मौन प्रदर्शन किया।


दोनों नेताओं ने गांधी और वाद्रा के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की और नरेन्द्र मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर केंद्र का ‘‘बुरा बर्ताव’’ जारी रहता है तो पार्टी और प्रदर्शनों का आयोजन करेगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!