रूस की मिसाइल का खौफः अमेरिका का सैन्य विमान C-17 हवा में पलटा, अंटार्कटिका मिशन छोड़कर लौटा न्यूजीलैंड

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 02:36 PM

air force flight to antarctica returns after russian missile launch warning

रूस की संभावित मिसाइल लॉन्च चेतावनी के बाद अंटार्कटिका जा रहा अमेरिकी वायुसेना का C-17 विमान न्यूजीलैंड लौट आया। विमान क्राइस्टचर्च से रवाना हुआ था और करीब 150 मिनट बाद वापस पहुंचा। न्यूजीलैंड ने 3 करोड़ वर्ग किलोमीटर के हवाई क्षेत्र के लिए संभावित...

Moscow:  रूस की ओर से संभावित मिसाइल लॉन्च को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद अमेरिका का एक सैन्य विमान अंटार्कटिका की ओर जाते समय रास्ते से वापस न्यूजीलैंड लौट आया। अमेरिकी वायुसेना का C-17 Globemaster III विमान मंगलवार को क्राइस्टचर्च से अंटार्कटिका के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उसने अपना रास्ता बदल लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, विमान ICE28 कॉल साइन के साथ क्राइस्टचर्च एयरपोर्ट से करीब सुबह 9 बजे रवाना हुआ था। इसे अमेरिका के McMurdo Station और न्यूजीलैंड के Scott Base तक कर्मियों और जरूरी सामान पहुंचाना था।

 

लेकिन उड़ान के दौरान रूस की  राज्य हवाई यातायात प्रबंधन निगम (State Air Traffic Management Corporation) ने न्यूजीलैंड के अधिकारियों को संभावित मिसाइल लॉन्च और उससे जुड़े खतरे की सूचना दी। इसके बाद न्यूजीलैंड की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने संबंधित इलाके के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया। न्यूजीलैंड CAA के अनुसार, जिस क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की गई, वह करीब 3 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ था और न्यूजीलैंड के Oceanic Flight Information Region का हिस्सा था। CAA ने साफ किया कि NOTAM जारी करने का मतलब यह नहीं था कि उस इलाके से विमानों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। इसके बजाय विमान संचालकों को संभावित खतरे की जानकारी दी गई थी, ताकि वे उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपना फैसला ले सकें।

 

फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, अमेरिकी C-17 करीब 9 बजे क्राइस्टचर्च से रवाना हुआ और लगभग 11:30 बजे वापस लौट आया। यानी विमान करीब 150 मिनट तक हवा में रहने के बाद वापस न्यूजीलैंड पहुंचा। यह उड़ान अमेरिका के Winter Fly-In (WINFLY) अभियान का हिस्सा थी। इस दौरान अंटार्कटिका में मौजूद अमेरिकी और न्यूजीलैंड के रिसर्च बेस के लिए कर्मचारी, उपकरण और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जाता है। इस घटना को सीधे तौर पर रूस और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव कहना जल्दबाजी होगी।

 

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रूस ने संभावित मिसाइल गतिविधि के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लिए खतरे की सूचना दी थी। इसके बाद अमेरिकी सैन्य विमान ने एहतियात के तौर पर अपनी उड़ान वापस लेने का फैसला किया।न्यूजीलैंड CAA ने भी कहा कि उसके Oceanic FIR का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर है और वहां उसकी गतिविधियों पर सीमित नियंत्रण है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रूस किस प्रकार की मिसाइल या अंतरिक्ष गतिविधि करने वाला था और उस लॉन्च का वास्तविक स्वरूप क्या था। अमेरिका की ओर से भी इस घटना पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!