गोवा में दो साल के बाद मनाया गया साओ जोआओ उत्सव

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 07:24 PM

pti goa story

पणजी, 24 जून (भाषा) कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद गोवा में शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह के साथ ‘साओ जोआओ’ उत्सव मनाया गया और लोगों ने इस मौके पर जलाशयों में डुबकी लगायी।

पणजी, 24 जून (भाषा) कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद गोवा में शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह के साथ ‘साओ जोआओ’ उत्सव मनाया गया और लोगों ने इस मौके पर जलाशयों में डुबकी लगायी।

इस तटीय प्रदेश में लोग लोकप्रिय साओ जोआओ त्योहार मनाने के लिए कुओं, तालाबों एवं अन्य जलाशयों में स्नान करते हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले दो सालों के दौरान यह उत्सव नहीं मनाया जा सका था।

इस त्योहार की प्रमुख बात है कि लोग फलों एवं फूलों का ताज पहनकर जलाशयों में ‘विवा साओ जोआओ’ चिल्लाते हुए छलांग लगाते हैं। जब यहां पुर्तगाली शासन था तब यह त्योहार शुरू हुआ था।
यह सेंट जॉन बैप्टिस्ट को समर्पित है जिन्होंने जोर्डन की नदी में ईसा मसीह का बपतिस्मा कराया था।
यह उत्सव हर साल मानसून के आगमन पर 24 जून को मनाया जाता है और उसमें सभी धर्मों के लोग हिस्सा लेते हैं। पर्यटक भी इस त्योहार का आनंद लेते हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!