जी20: गोवा में समुद्र तट की सफाई के दौरान बिखरे मिले गुटखे के ‘पाउच’

Edited By Updated: 21 May, 2023 02:46 PM

pti goa story

पणजी, 21 मई (भाषा) भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत रविवार को समुद्र तट की सफाई के लिए चलाए गए अभियान में शामिल लोगों को गोवा के कोलवा और कलंगुटे समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में गुटखा के ‘पाउच’ मिले। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पणजी, 21 मई (भाषा) भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत रविवार को समुद्र तट की सफाई के लिए चलाए गए अभियान में शामिल लोगों को गोवा के कोलवा और कलंगुटे समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में गुटखा के ‘पाउच’ मिले। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस अभियान का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड और गोवा राज्य जलवायु परिवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

भारतीय नौसेना के कर्मियों ने भी दक्षिण गोवा जिले के कोलवा और उत्तरी गोवा जिले के कलंगुटे में समुद्र तट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

राज्य के पर्यावरण सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि समुद्र तटों पर पाए जाने वाले कूड़े में गुटखे के ‘पाउच’ भी शामिल थे।

उन्होंने इन उत्पाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए निश्चित रूप से कदम उठाएगी।

केंद्र सरकार की पहल के बारे में बताते हुए मिश्रा ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक एजेंडे के रूप में पेश किया तो कोई भी विश्वास नहीं कर सकता था कि स्वच्छता भी एजेंडा हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि यह अब स्पष्ट हो गया है कि स्वच्छता देश के लिए एक महत्वपूर्ण एजेंडा है।’’
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निदेशक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘ कचरा उठाते समय हमने देखा कि समुद्र तट पर बहुत सारी प्लास्टिक की बोतलें और मछली पकड़ने के प्लास्टिक के जाल हैं।’’
गोवा क्षेत्र के भारतीय नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विक्रम मेनन ने कहा कि यह (इस तरह का अभियान) बहुत संतोषजनक है, लेकिन यह देखना निराशाजनक है कि ‘‘हम अपने समुद्र तटों की देखभाल करने के लिए एक समुदाय के रूप में पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं।’’
गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप सरमोकदम ने कहा कि समुद्र तटों की सफाई करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसा नहीं हो सकता कि हम हर बार समुद्र तट पर गंदगी फैलाएं और ठेकेदार इसे साफ करें।’’
सरमोकदम ने कहा, ‘‘हमें गुटखा के कई ‘पाउच’ इधर-उधर पड़े मिले। इस पर कुछ कार्रवाई करने की जरूरत है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!