महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था होंगे प्रमुख मुद्दे

Edited By Updated: 24 May, 2022 12:22 AM

inflation unemployment corruption and poor law and order will be major issues

निकाय चुनावों में महिला प्रकोष्ठ और नवनियुक्त जिला युवा प्रभारियों की लगाई ड्यूटियां

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी): हरियाणा में आगामी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों के मुद्दे को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने की।

 

 

बैठक में निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इनेलो निकाय चुनाव प्रदेश में भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाकर लड़ेगी। इनेलो सुप्रीमो ने निकाय चुनावों के लिए चेयरमैन और पार्षदों का एक पैनल तैयार करने को कहा। साथ ही महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों की चुनावों में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। हाल ही में नियुक्त किए गए युवा के जिला प्रभारियों की भी चुनावों में ड्यूटी लगाई गई। निकाय चुनावों के लिए इनेलो सुप्रीमो ने अभय सिंह चौटाला को पूर्ण जिम्मेवारी सौंपते हुए नफे सिंह राठी को सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, प्रकाश भारती को अम्बाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी, गुरुग्राम, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और उमेद सिंह लोहान को हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी का जिम्मा सौंपा।

 

 

इनेलो सुप्रीमो नेे कहा कि इनेलो पार्टी स्वर्गीय जननायक चौधरी देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है और पूरे देश में इनेलो एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसका संगठन सबसे मजबूत है। इसी मजबूत संगठन के बलबूते आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी प्रचण्ड जीत हासिल करेगी। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को बैठक के दौरान लिए गए सभी निर्णयों पर तुरंत अमल करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

 

 

मुख्य पदाधिकारियों की बैठक में इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, नीति एवं कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष एमएस मलिक व पार्टी सचिव नच्छत्तर सिंह मल्हान उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!