शहद के इस्तेमाल से  मिलेगा चमकता-दमकता चेहरा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 06 Aug, 2018 01:29 PM

6 amazing benefits of honey for facial skin

हर घर में शहद का इस्तेमाल किया जाता है।

हर घर में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है। शहद लगाने से स्किन में निखार आता है। कई ब्यूटी प्रॉडक्ट में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अपनी डेली रूटीन में शहद को यूज करें। आज हम आपको शहद के ब्यूटी फायदों के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

 

1. बंद पोर्स को खोलें
धूल-मिट्टी के कारण चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है। शहद का इस्तेमाल करने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर जमी गंदगी को दूर करते है। 

 

2. दाग-धब्बों को करें दूर
त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके अलावा डेड स्किन से छुटकारा मिलता है। एेसे में चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद लगाएं। Best Honey Face Mask जो लाए त्वचा में गजब का निखार

 

3. होंठों को बनाएं मुलायम
फटे होंठों से परेशान है तो शहद का इस्तेमाल करें। होंठों पर शहद लगाएं। इसके अलावा बादाम के पेस्ट में शहद को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठ मुलायम होंगे।

 

4. सनर्बन 
गर्मियों में सनर्बन से त्वचा को बचाने के लिए शहद यूज करें। इसमें मौजूद तत्व हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते है। दिन में एक बार शहद से मसाज करें। 

 

5. हेयर कंडीशनर
शहद बालों के लिए भी फायदेमंद है। शहद को आप नैचुरल हेयर कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। गरी के तेल में शहर मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बाल सॉफ्ट और मजबूत होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!