Edited By Sahil Kumar,Updated: 23 Aug, 2026 10:51 AM

आजकल लोगों में फैटी लिवर की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। यह केवल खाने से ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा पिए जाने वाले ड्रिंक्स से भी बढ़ता है। कुछ लोग ज्यादा मीठे पैकेज्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जो हमारे लिवर के लिए हानिकारक होते...
फैटी लिवरः आजकल लोगों में फैटी लिवर की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। यह केवल खाने से ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा पिए जाने वाले ड्रिंक्स से भी बढ़ता है। कुछ लोग ज्यादा मीठे पैकेज्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जो हमारे लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। इनसे लिवर में फैट बढ़ता है। लिवर के फैट को कम करने के लिए हमें अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। फैटी लिवर में लो-शुगर और हेल्दी ड्रिंक्स फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि हमारे लिवर के लिए कौन से ड्रिंक्स हेल्दी है।
सोय मिल्क
फैटी लिवर में बिना चीनी वाला सोय मिल्क प्रोटीन फायदेमंद होता है। जो लिवर के अंदर के फैट को कम करने में मदद करता है।
ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी हमारे लिवर की हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। कॉफी में मौजूद कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स लिवर के लिए हेल्दी है। कॉफी में कम चीनी और कम सैचुरेटेड फैट वाली क्रीम का ही प्रयोग करें।
बिना चीनी वाला सोडा
अगर आपको मीठे ड्रिंक्स पीना पसंद है तो आपके लिए बिना चीनी वाला सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसमें कैलोरी और चीनी नहीं होती, जो लिवर के लिए फायदेमंद है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी लिवर के लिए अच्छी होती है, इसमें कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ग्रीन टी को बिना चीनी के और आइस्ड टी बनाकर भी पी सकते हैं।