शादी के 5 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार

Edited By Updated: 27 Feb, 2015 06:36 PM

article

नालागढ़ के ढांग निहली गांव में 5 दिन पहले पंजाब से ब्याह कर लाई गई एक दुल्हन जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है।

नालागढ़: नालागढ़ के ढांग निहली गांव में 5 दिन पहले पंजाब से ब्याह कर लाई गई एक दुल्हन जेवर लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। दूल्हे के परिजनों ने इस बारे नालागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, वहीं सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी नालागढ़ थाना पहुंच गए।

 

जानकारी के अनुसार बीते 22 फरवरी को निहली ढांग के एक युवक का विवाह पंजाब के इंद्रपुरा गांव की युवती से हुआ था। युवती ने विवाह के बाद से ही अपने पति से दूरी बनाकर रखी थी। यही नहीं शादी के चंद दिनों में कई बार उसका पति के साथ झगड़ा भी हुआ। वीरवार देर रात्रि साढ़े 10 बजे दुल्हन शौच करने के बहाने कमरे से बाहर निकली लेकिन काफी देर तक वापस कमरे में नहीं आई। इस पर जब पति ने शौचालय में जाकर देखा तो वह वहां नहीं थी। शुक्रवार सुबह दुल्हे के परिजनों ने नालागढ़ थाने में दुल्हन के भागने की सूचना दी।

 

उधर, नालागढ़ थाना पहुंचे युवती के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के प्रति दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई है। इस बारे में डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!