Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Apr, 2026 04:08 PM

LPG Booking Scam: देशभर में LPG की बढ़ती मांग और आपूर्ति की चिंताओं के बीच साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक रास्ता निकाल लिया है। भारत सरकार के साइबर सुरक्षा विंग, Cyber Dost (I4C) ने हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों को...
LPG Booking Scam: देशभर में LPG की बढ़ती मांग और आपूर्ति की चिंताओं के बीच साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक रास्ता निकाल लिया है। भारत सरकार के साइबर सुरक्षा विंग, Cyber Dost (I4C) ने हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों को फर्जी LPG Booking संदेशों से बचने की सलाह दी है। जालसाज अब गैस किल्लत के डर का फायदा उठाकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं।
डर और लालच का घातक कॉम्बिनेशन
यह Scam बेहद शातिर तरीके से काम करता है। जालसाज Whatsapp, SMS और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऐसे मैसेज भेजते हैं जो पहली नजर में बिल्कुल असली लगते हैं। इन संदेशों में अक्सर दावा किया जाता है, 'गैस की भारी कमी होने वाली है और यदि तुरंत बुकिंग नहीं की गई, तो Cylinder मिलना मुश्किल हो जाएगा'। पैनिक क्रिएट करने के साथ-साथ ये ठग भारी Discount और CashBack का लालच भी देते हैं, ताकि यूजर बिना सोचे-समझे उनके बिछाए जाल में फंस जाए।
फर्जी लिंक और QR Code का मायाजाल
जैसे ही कोई यूजर इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक ऐसी वेबसाइट पर ले जाया जाता है जो हूबहू आधिकारिक गैस कंपनियों (जैसे इंडेन या भारत गैस) जैसी दिखती है। यहां यूजर से बुकिंग के नाम पर पेमेंट करने, OTP साझा करने या फिर QR Code Scan करने को कहा जाता है। जैसे ही आप अपनी बैंकिंग डिटेल्स या पिन दर्ज करते हैं, स्कैमर्स पलक झपकते ही आपके खाते को साफ कर देते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में न तो कोई बुकिंग होती है और न ही सिलेंडर घर पहुंचता है।
सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके
सरकार और साइबर एक्सपर्ट्स ने इस फ्रॉड से बचने के लिए कुछ कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा केवल आधिकारिक स्रोतों से ही करें। किसी भी अनजान नंबर से आए 'Urgent Booking' वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें। गैस कंपनियों के mobile apps हमेशा अधिकृत Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें। याद रखें कि कोई भी सरकारी संस्था या बैंक आपसे कभी भी फोन या मैसेज पर OTP या Pin नहीं मांगता। यदि आपको कोई मैसेज संदिग्ध लगता है, तो तुरंत अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर उसकी पुष्टि करें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।