दिल्ली के लिए HRTC की Day-Night बस सेवा तीसरे दिन भी बंद

Edited By Updated: 28 Nov, 2020 06:15 PM

hrtc for delhi day night bus service closed for third day

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा दिल्ली के लिए बंद है। एचआरटीसी के ऊना डिपो सहित अन्य डिपो के दिल्ली व अन्य स्थानों के लिए जाने वाले रूटस केवल चंडीगढ़ तक ही जा रहे हैं। इससे आगे यह रूट नहीं चल रहे हैं। इस कारण यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। इस समय...

ऊना, (मनोहर): हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा दिल्ली के लिए बंद है। एचआरटीसी के ऊना डिपो सहित अन्य डिपो के दिल्ली व अन्य स्थानों के लिए जाने वाले रूटस केवल चंडीगढ़ तक ही जा रहे हैं। इससे आगे यह रूट नहीं चल रहे हैं। इस कारण यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। इस समय केवलमात्र एक जनशताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन ही है जो दिल्ली तक जा रही है। इस ट्रेन में भी जाने से यात्री डर रहे हैं कि वापस कैसे आएंगे। पहले 26 सितम्बर से 23 नवम्बर तक यह ट्रेन करीब 58 दिनों तक बंद रही थी।

ऊना से दिल्ली के लिए दिन के समय 4 रूटस चल रहे थे। इनमें एक ऊना डिपो का रूट भी शामिल है जो सुबह 9 बजे चलता है। इसी तरह तो रात के समय चलने वाले 8 बस रूटस भी इस समय बंद हैं। गत रात्रि भी कोई बस रूटस दिल्ली नहीं चला। कवेल चंडीगढ़ तक ही यह बसें चली हैं। बसें चंडीगढ़ से आगे न चलने का प्रमुख कारण किसानों द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन है। किसानों के आंदोलन का असर रेलवे के बाद अब परिवहन निगम की बस सेवा पर पड़ रहा है। एचआरटीसी ऊना के आरएम दर्शन सिंह ने कहा कि गत रात्रि और आज दिन में भी दिल्ली के लिए कोई बा नहीं चली है। केवल चंडीगढ़ तक ही बसें जा रही हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!