ऊना शहर में चिट्टे के साथ इतने हजारों रुपए हुए युवक से बरामद

Edited By Updated: 21 Oct, 2021 11:42 AM

in una city thousands of rupees were recovered from a young man

शहर के वार्ड नंबर 7 में स्थानीय युवक से पुलिस ने 6.62 ग्राम चिट्टा और 19500 रुपए बरामद किए हैं।

ऊना(विशाल स्याल): शहर के वार्ड नंबर 7 में स्थानीय युवक से पुलिस ने 6.62 ग्राम चिट्टा और 19500 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल सुषमा व अनिल, एच.एच.सी. राजेश कुमार व आरक्षी संदीप पर आधारित पुलिस टीम देर शाम वार्ड नंबर 7 में शिव मंदिर वाली गली में गश्त पर थी तो इसी दौरान एक युवक आया जिसके हाथ में लिफाफा था। वह पुलिस पार्टी को देखकर मुड़ गया और तेज कदमों से चलने लगा।

पुलिस टीम ने जब उसको रोकने की कोशिश की तो उसने हाथ में पकड़ा लिफाफा फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू किया और शक के आधार पर लिफाफा जांचा तो उसमें चिट्टा पाया गया और तलाशी के दौरान युवक के पास 19500 रुपए भी पाए गए।

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी अजय कुमार उर्फ घटारी(26) निवासी वार्ड नंबर 7 के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!