Colombia Plane Crash: मिलिट्री प्लेन क्रैश में अब तक 66 सैनिकों की मौत, विमान में सवार थे 110 सैनिक

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 08:29 AM

colombia plane crash 110 soldiers on board 66 martyred hercules c 130 aircraft

कोलंबिया के दक्षिणी हिस्से से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सेना का एक विशाल विमान हादसे का शिकार हो गया। अमेजन के घने जंगलों के ऊपर उड़ान भरते ही लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान जमीन पर आ गिरा। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे,...

इंटरनेशनल डेस्क:  कोलंबिया के दक्षिणी हिस्से से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सेना का एक विशाल विमान हादसे का शिकार हो गया। अमेजन के घने जंगलों के ऊपर उड़ान भरते ही लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान जमीन पर आ गिरा। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे, जिनमें से अब तक 66 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है। यह दुखद घटना सोमवार को पेरू की सीमा के पास स्थित पुएर्तो लेगुज़ामो इलाके में हुई।

हादसा रिहायशी इलाके से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जिसके बाद आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मलबे से 50 से ज्यादा सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनका इलाज जारी है।

इस बड़ी त्रासदी ने कोलंबिया की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए सीधे तौर पर प्रशासनिक तंत्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह हादसा सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण में हो रही सुस्ती का नतीजा है। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि वे अब और देरी बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो अधिकारी सेना के बेड़े को अपडेट करने में नाकाम रहे हैं, उन्हें पद छोड़ना होगा।

गौरतलब है कि हरक्यूलिस C-130 विमान दशकों पुराना मॉडल है और कोलंबिया की सेना लंबे समय से इसके भरोसे चल रही है। अब इस हादसे ने पुराने हो चुके सैन्य विमानों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!