कोलंबिया प्लेन क्रैश में मरने वाले सैनिकों का आंकड़ा 100 पार, टेकऑफ करते ही कैसे कब्रगाह बन गया विमान, देखें वीडियो

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 12:18 PM

colombian army hercules aircraft crash 110 soldiers killed

कोलंबिया में एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 100 से अधिक सैनिकों की मौत की आशंका है, जबकि कई को बचाया गया। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या मानवीय चूक की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के...

International Desk: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हुए भयानक एयरफोर्स विमान हादसे के बाद अब जांच और राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एयरफोर्स का  C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 110  सैनिकों की मौत की आशंका है। यह हादसा अमेज़न क्षेत्र में पेरू सीमा के पास हुआ, जिससे पहुंच और संचार बड़ी चुनौती बन गया है।  विमान में 125 लोग सवार थे । शुरुआती जांच में इंजन फेल, ओवरलोड या पायलट एरर जैसी वजहें सामने आ रही हैं।

 

ताजा स्थिति 

  • राहत टीमों ने कई शव बरामद किए हैं, लेकिन आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं हुई
  • कुछ घायल सैनिकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
  • अब तक कई लोगों को जिंदा निकाला गया, लेकिन कई अभी भी लापता हैं
  • घने जंगल और दलदली जमीन के कारण ऑपरेशन धीमा पड़ रहा है

 

ब्लैक बॉक्स की तलाश
जांच टीम का सबसे बड़ा फोकस अब विमान के ब्लैक बॉक्स (Flight Data Recorder और Cockpit Voice Recorder) को ढूंढने पर है। इससे विमान की आखिरी मिनटों की गतिविधि पता चलेगी। पायलट और कंट्रोल टॉवर के बीच बातचीत का रिकॉर्ड मिलेगा और तकनीकी खराबी की सटीक वजह सामने आएगी। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

अब तक सामने आए  शॉकिंग एंगल 

  • टेकऑफ के तुरंत बाद पावर लॉस
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही अचानक ऊंचाई खोनी शुरू कर दी।
  • इससे इंजन फेल या पावर लॉस का शक मजबूत हुआ है।  
  • कुछ चश्मदीदों ने बताया कि विमान से धुआं निकल रहा था यानि गिरने से पहले आग की लपटें दिखीं

 
इंजन ब्लास्ट या फ्यूल लीक 
  भारी लोड और संतुलन की जांच
विमान में बड़ी संख्या में सैनिक और सामान था
जांच एजेंसियां देख रही हैं कि कहीं ओवरलोड या गलत लोडिंग तो नहीं हुई

 

मौसम भी शक के दायरे में
अमेज़न क्षेत्र में अचानक तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवाएं टेकऑफ के दौरान खतरा बढ़ा सकते है। कोलंबिया सरकार ने सैन्य और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाई हैं जो एयरफोर्स, एविएशन एक्सपर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं।  यह हादसा कोलंबिया के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया है। सैनिकों के परिवार अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं।  

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!