Edited By Surinder Kumar,Updated: 10 May, 2021 02:10 PM
अम्ब पुलिस ने 55 ग्राम गांजे (मादक पदार्थ) सहित एक व्यक्ति को धरा है। आरोपी झुग्गी झोपड़ी में रहता है।
अम्ब(अश्विनी): अम्ब पुलिस ने 55 ग्राम गांजे (मादक पदार्थ) सहित एक व्यक्ति को धरा है। आरोपी झुग्गी झोपड़ी में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार सायं एच.ए.एस.आई. विजय कुमार की अगुवाई में हैड कांस्टेबल करनैल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व् लेडी कांस्टेबल सलामत बीबी पर आधारित पुलिस टीम रेलवे रोड (अप्पर अन्दौरा) की तरफ गश्त पर जा रही थी तो इस दौरान पुल के पास से पैदल सडक़ की तरफ आ रहा एक लडक़ा पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और हाथ में पकड़े हुए लिफाफे को झाडिय़ों में फैंक कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में झाडिय़ों में फैंके गए लिफाफे को चैक किया तो उसमें गांजा पाया गया।
सूचना मिलने पर पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार अम्ब अभिषेक भास्कर के समक्ष पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांजे को सील कर लिया। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुजाद उर्फ काला पुत्र लखमी निवासी बहादुरगढ़, पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।