Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 05:15 AM

किसान सभा की जिला इकाई की किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर जारी क्रमिक भूख हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर गई। 14वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर रामनिवास....
हिसार (ब्यूरो): किसान सभा की जिला इकाई की किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर जारी क्रमिक भूख हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर गई। 14वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर रामनिवास घिराय, विनोद सुलचानी, जगदीष किनाला, जगरूप सिंधड़ तथा प्यारे लाल सुलचानी बैठे। धरने पर खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव रामअवतार सुलचानी ने कहा कि अगर 2 फरवरी तक सरकार ने किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया तो उसके बाद खेत मजदूर यूनियन भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देगी।
धरने पर अमन कुलेरी, कर्म सिंह कंवारी, कुलदीप शर्मा, बलराज बीजला बालसमंद, कृष्ण गावड़, मा. मोलड़ सिंह आर्य, दयानंद चमारखेड़ा, सालीगराम, जिले सिंह ख्यालिया गोरछी, सूबे सिंह बूरा, बारूराम मुकलान, प्रेम सिंह सूलचानी, हजारीलाल कोहली, आसू सुलचानी, विजय सिंह पचेरवाल, कै. प्रेम प्रकाश, सूबेदार जगत सिंह, सूबेदार करतार सिंह चिकनवास, नरेन्द्र बेरवाल तथा पार्षद सुरेश कुमार ने विचार व्यक्त किए।