राशिफल: संडे पर सूर्य-राहू की युति किस राशि को होगी आर्थिक क्षति

Edited By ,Updated: 27 Aug, 2016 03:41 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 28.08.16 रविवार चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 28.08.16 रविवार चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

 दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक आर्थिक नुकसान से बचने हेतु बेडरूम में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। 

मेष: रविवार को भी बिजी रहेंगे। समय घरेलू कार्यों को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मिथुन: छुट्टी के बावजूद व्यस्त रहेंगे। मित्र मंडली को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: परिजनों के डिमांड्स का निपटारा करेंगे व उनकी डिमांड्स जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

 सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। महत्वपूर्ण कागजात व अकाऊंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में मित्रों के साथ छुट्टी की रंगत बढ़ेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: संडे भी बिजी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मिलाप होगा। जनसम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: संडे का दिन परिचितों के बीच बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: संडे उपकरण के रख-रखाव में बीतेगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आऊंटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!