Edited By ,Updated: 22 Apr, 2015 09:09 AM

सभी जानते हैं कि गर्मियों की शुरुवात हो चुकी और अब सर्दियों के कपड़े को इस तरह से एंरेज करके रखा जाए ताकि अगली सर्दियों में आसानी से मिल जाएं इन्हें किस तहर से अरेंज कर के रखा जाए
सभी जानते हैं कि गर्मियों की शुरुवात हो चुकी और अब सर्दियों के कपड़े को इस तरह से एंरेज करके रखा जाए ताकि अगली सर्दियों में आसानी से मिल जाएं इन्हें किस तहर से अरेंज कर के रखा जाए, कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता हैं। हम में से कई लोग गर्म कपड़ों को ठीक से रखने का जिम्मा खुद नहीं लेते हैं।
अगर सर्दियों के कपड़ों को अच्छे ढंग से अरेंज करके रखा जाएं तो यें सालों साल चल सकते हैं। अलग अलग प्रकार के कपड़ों को ठीक से अलमारी में रखना चाहिए और अलमारी को बढियां प्रकार से अरेंज करना चाहिए। आइये जातने हैं इन टिप्स का मदद से गर्मियों आने पर सर्दियों के कपड़ों को कैसे अरेंज करके रखा जाएं ।
गर्मियों के कपड़ों को बाहर निकाल दें और सर्दियों के कपड़ों को अलमारी में सुरक्षित अंदर रख दें। जब आप गर्मियों के कपड़ो को बाहर निकाल देंगे तो इससे आपके अलमारी में गर्म कपड़ों के लिए थोड़ी और जगह बन जाएगी । सर्दियों के कपड़ों को अच्छी तरह से धो कर ही अंदर रखना चाहिए।
अपने गर्म कपड़ों को अलग अलग भागों में बांटें शॉल, स्वेटर, टॉप्स, कोट, पैंट आदि। अपनी एक्सेसरीज जैसे, मफलर, स्कार्फ, दस्ताने और टोपी को अन्य कपड़ों के साथ ना मिला कर अलग जगह पर रखें।